-->

गोमो में बकरीद पर सौहार्द का संदेश, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दी मुबारकबाद।


गोमो। बकरीद के पावन अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो लोको बाजार, गोमो स्थित मैजुद्दीन अंसारी उर्फ मुखिया जी के आवास पहुंचे और उन्हें एवं उनके परिवार को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। विधायक के आगमन पर परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी को बकरीद की मुबारकबाद दी। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments