
गोमो/पिछले कुछ सप्ताह से बिजली विभाग गोमो के किये गये कामों से चार पंचायत खेसमी,भुइंया चितरो,गुनघुसा एवं रामाकुंडा के लोग आक्रोशित होकर गोलबंद हो रहे हैं।इस संदर्भ में खेसमी मोड़ में खेसमी व चितरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत मंडल व अजमत अंसारी की उपस्थिति में प्रभावित पंचायत के बिजली उपभोक्ताओं की बैठक हुई।उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि लोड सेडिंग का हवाला देकर गोमो सब-स्टेशन से इन पंचायतों को बिजली काटकर निमियाघाट सब-स्टेशन से जोड़ने की चर्चा है।इसके लिए विभाग पहले से ही पोल गाड़कर उसमें तार खींच लिया है।ग्रामीणों का कहना है सब-स्टेशन जब हमारे खेसमी पंचायत में है तो बिजली 12 किमी दूर निमियाघाट सब-स्टेशन से क्यूं लें।जबकि एक तरफ गोमो बिजली विभाग अत्यधिक लोड का हवाला दे रहा ओर हाल ही में खरियो फीडर से पोचरी पांडेयडीह जो कि 10 किमी से अधिक दूरी पर है उसको बिजली दे रहा है।उन्हें डर है यदि इन पंचायतों को निमियाघाट से जोड़ दिया जाता है और गोमो सब-स्टेशन से अलग कर दिया जाता है तो रेलवे द्वारा दिया गया एनओसी समाप्त हो जायेगा और हमेशा हमेशा के लिए गोमो सब-स्टेशन बिजली मिलना बंद हो जायेगा।जबकि गोमो सब-स्टेशन बनवाने में ग्रामीणों काफी संघर्ष किये हैं।जब से बिजली कनेक्शन काटने की बात हुई है ग्रामीण अपने स्तर से स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो,धनबाद उपायुक्त एवं बिजली विभाग के जीएम को लिखित आवेदन दिए।विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आवेदन में जीएम को निर्देशित करते हुए इन पंचायतों को पहले के भांति बिजली पूर्ण से यथावत देने की बात कही।पूर्व जिप सदस्य हीरामन नायक ने गोमो एसडीओ से टेलिफोनिक वार्ता किये जिसमें एसडीओ ने साफ साफ कहा इन पंचायतों को गोमो सब-स्टेशन से ही बिजली दिया जायेगा।इसके बावजूद एसडीओ कभी पंचायत प्रतिनिधि तो कभी स्थानीय थाना से सम्पर्क कर इन पंचायतों में बिजली कटौती करने का प्रयास कर रहे हैं।इस कारण ग्रामीणों ने कुछ भी गड़बड़ी होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।आज के बैठक में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
0 Comments