-->

लालू प्रसाद का 79 वे जन्म दिन केक काटकर मनाया


धनबाद - लालू फैन कि ओर से बापु नगर स्थित मंदिर प्रागण मे 11 पॉण्ड का केक काटकरहै बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद का 79 वे जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया । मौके पर अतिथियो को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित कि गई । उपस्थित लोगो के बीच खीर एवं मिठाईया बांटी गई । कार्यक्रम कि अध्यक्षता युवा राजद नेता उमेश यादव एवं संचालन राजद के प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने की । *समाजसेवी भुनेश्वर मुखिया* बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद समाजिक न्याय के पुरोधा है । *युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष* *गुलशन खातून* ने कहा कि लालू प्रसाद व्यक्ति नहीं विचार है । *युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण* *कुमार* ने अपने सम्बोधन मे कहा कि लालू प्रसाद गरीब शोषित ,अल्पसंख्यक एवं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो की आवाज है, उनके विचार को जन -जन तक पहुंचाने के लिए युवा राजद कृत संकल्पित है । *मौके पर यादव महासभा के* जिलाध्यक्ष आर एन सिंह यादव भास्कर यादव लाला राजद के प्रधान महासचिव राधेश्याम यादव जेएमएम महानगर सचिव सुधीर यादव राजद नेता विनोद यादव गरीब उत्थान के प्रदेश प्रभारी गणेश दास, घनश्याम यादव ,राजद के वरिष्ठ नेता रामउग्रह शर्मा राजु यादव ,मन्टु यादव ,एस पी यादव, रघु भुईयां ,गोरेलाल पासवान ,रूप लाल यादव, रामधनी यादव ,वासदेव यादव, बुधन यादव नन्दन कुमार, पिन्टु यादव , आनन्द ,रामस्वरूप जगदीश,के अलावे सैकड़ों लोगो ने लालू प्रसाद को जन्म दिन कि शुभकामनाएं दी तथा उनके लम्बी उम्र एव उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

Post a Comment

0 Comments