तोपचांची: प्रखंड के विभिन्न गांवों में मोहर्रम का पर्व शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मदईडीह, लोकबाद, कबीरडीह, लेदातांड, तोपचांची, हरिहरपुर, चौरापट्टी, चितरो, गुनघुसा, सुकुडीह, आजाद नगर, टेहरा टांड़, लालूडीह, लोको बाजार, पुरानी बाजार तथा इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला सहित कई स्थानों पर मोहर्रम अखाड़ों का आयोजन किया गया।
अखाड़ा के खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी खेल, करतब और अन्य हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने इन प्रदर्शनों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान सभी स्थानों पर शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।
वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मोहर्रम कमेटियों के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का पगड़ी बांधकर स्वागत कर उनका सम्मान किया।
पूरे प्रखंड में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण, भाईचारे और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


0 Comments