गोमो: डीवीसी चंद्रपुरा के पावर ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण गोमो, दुग्धा एवं गणेशपुर पावर सब-स्टेशनों (PSS) को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसके चलते क्षेत्र में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीवीसी अधिकारियों से बातचीत में पता चला है कि पावर ट्रांसफॉर्मर के बुश (Bush) को बदला जा रहा है तथा ट्रांसफॉर्मर के ऑयल फिल्ट्रेशन का कार्य भी शेष है। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर समस्या के समाधान की संभावना जताई गई है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

0 Comments