गोमो: डीवीडी चंद्रपुरा में आई तकनीकी खराबी के कारण गोमो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इस संबंध में गोमो विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी समस्या के कारण गोमो को सामान्य से कम बिजली मिल रही है, जिससे एक समय में केवल एक ही फीडर का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए आज दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी। विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि तकनीकी खराबी दूर होने के बाद आज रात से बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

0 Comments