-->

बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी का करमाटांड़ तबादला, तोपचांची की नई बीडीओ बनीं नूपुर कुमारी।


तोपचांची : राज्य सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एजाज हुसैन अंसारी का तबादला जामताड़ा जिले के करमाटांड़ (विद्यासागर) प्रखंड में किया गया है। वहीं करमाटांड़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी नुपुर कुमारी का स्थानांतरण तोपचांची प्रखंड में हुआ है।

बृहस्पतिवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में दोनों अधिकारियों के बीच औपचारिक रूप से प्रभार का आदान-प्रदान संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभार हस्तांतरण के दौरान निवर्तमान बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उनका स्थानांतरण करमाटांड़ प्रखंड में किया गया है, जबकि वहां की बीडीओ नुपुर कुमारी ने तोपचांची प्रखंड का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए प्रभार का आदान-प्रदान संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों को उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments