-->

धनबाद में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़


भारी मात्रा में नकली Tata Salt व अन्य ब्रांड के नमक बरामद

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु नानक कॉलेज के समीप भुदा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नमक बनाने और पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में फैक्ट्री संचालक शुभम अग्रवाल एवं उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त परिसर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली नमक तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर धनसार पुलिस ने छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नकली Tata Salt, Patanjali Salt तथा अन्य ब्रांडों के नाम से पैक किए गए नमक के पैकेट बरामद किए गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तैयार नकली नमक, खाली रैपर, पैकिंग मशीन, पैकिंग सामग्री एवं अन्य उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था और आसपास के बाजारों में नकली नमक की आपूर्ति की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग की हूबहू नकल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा था। मामले में कॉपीराइट उल्लंघन, धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नकली नमक कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments