धनबाद । बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद आंचलिक कार्यालय में राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का आयोजन 17 जून 2026 को धनबाद आंचलिक कार्यालय के सभा कक्ष में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं से 23 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन आदरणीय आंचलिक प्रबन्धक दिनेश प्रसाद एवं उप आंचलिक प्रबन्धक अभ्रतनु चंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आंचलिक प्रबन्धक महोदय ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा अंचल ‘क’ क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसलिए हमें सम्पूर्ण कार्य भी हिन्दी में ही करना चाहिए तभी हम गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में दिये गए लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। कार्यशाला का संचालन श्रीमती अंकिता दुबे राजभाषा अधिकारी, धनबाद अंचल द्वारा किया गया। कार्यशाला में राजभाषा नीति, तिमाही प्रगति रिपोर्ट, बैंकिंग प्रशासनिक एवं परिचालन शब्दावली (आरबीआई) पत्राचार, आंतरिक कामकाज, प्रोत्साहन योजनाएँ एवं यूनिकोड पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में अभ्यर्थियों से राजभाषा नीति संबंधी प्रश्न भी पुछे गए जिनके सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यशाला का समापन आदरणीय उप आंचलिक प्रबन्धक अभ्रतनु चंद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। जिसमें उनके द्वारा राजभाषा कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को बताया गया एवं सभी स्टाफ सदस्यों को राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

0 Comments