गोमो: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार 16 जून 2026 को शाम 5 बजे हरिहरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उपस्थित लोग अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं त्योहार के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों से थाना प्रभारी को अवगत करा सकेंगे। थाना प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

0 Comments