तोपचांची। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत लेदाटांड़ पंचायत के कामता गांव में लंबे समय से लैंड सीलिंग विवादों के समाधान में देरी और कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों द्वारा तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चिकालीन धरना के दूसरे दिन डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे और धरनार्थियों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए ग्रामीण दूसरी बार धरना देने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि जमता अपने हक-अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका अधिकार मिलना चाहिए, यदि प्रशासन समय रहते मामले की निष्पक्ष जांच कर समाधान किया होता तो धरना की जरूरत नहीं पड़ती। इधर प्रखंड प्रमुख आनंद महतो की पहल पर तोपचांची अंचलाधिकारी द्वारा इस मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रमुख की उपस्थिति में दोपहर के बाद धरना दे रहे ग्रामीणों से वार्ता के लिए अपने ऑफिस में बुलाया गया और गंभीरता से ग्रामीणों के सारे पक्ष सुनने के बाद भूमि की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करने और जांच कर समाधान करने के लिए दो दिन का समय मांगा। साथ ही धरना समाप्त करने की गुजारिश की परंतु ग्रामीण धरना समाप्त करने के पक्ष में नहीं नहीं थे। ग्रामीणों का कहना था कि जबतक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

0 Comments