तोपचांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड के कबिरडीह में खैरतुंड-बरवाअड्डा रोड लिमिटेड और नेशनल हाईवे के कर्मियों द्वारा व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत करीब 200 पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
"एक पौधा माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण करते हुए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मैनेजर टेक आदित्य प्रकाश, साइट इंजीनियर अमन उपाध्याय, रेजिडेंट इंजीनियर सौरव सुमन, सेफ्टी ऑफिसर रोहित चौबे, बागवानी पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार, एलए सपोर्ट शैलेंद्र दास, आईटी सहायक प्रांजल टंडन, देवदत्त रॉय, सिद्धार्थ गौतम, चंदन कुमार, कृष्ण कुमार, रोशन कुमार, रंजन कुमार दास समेत कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


0 Comments