-->

यह सिस्टम की गलती जो सारे कॉकरोच बाहर आ गए; जंतर-मंतर से केंद्र पर बरसे अभिजीत दीपके


नयी दिल्ली : कॉकरोच पार्टी आज दिल्ली में बड़ा विरोध-प्रदर्शन कर रही है। भारत आए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर मंतर के मंच से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को 7 घंटे के लिए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमेरिका से भारत लौट आए हैं और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। सीजेपी के प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है। बता दें कि, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। कॉकरोच पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। पुलिस द्वारा जंतर-मंतर के दोनों तरफ बैरिकेड से घेरा बनाया गया है और हजारों पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Post a Comment

0 Comments