-->

राशन कार्डधारियों के लिए eKYC अनिवार्य, 1 से 7 जुलाई तक लगेगा विशेष शिविर

 


तोपचांची: झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन कार्डधारियों से समय पर eKYC कराने की अपील की है। जिन लाभुकों का eKYC अब तक नहीं हुआ है, उनके लिए 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक विशेष eKYC शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर संबंधित जन वितरण प्रणाली (PDS) की राशन दुकानों पर प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। लाभुकों से निर्धारित तिथि के भीतर शिविर में पहुंचकर अपना eKYC पूरा कराने का अनुरोध किया गया है।

विभाग के अनुसार eKYC कराने से लाभुक की पहचान सत्यापित होती है, सही व्यक्ति तक राशन पहुंचना सुनिश्चित होता है, फर्जीवाड़े पर रोक लगती है तथा भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।

शिविर में आने वाले लाभुकों को राशन कार्ड संख्या (यदि उपलब्ध हो), आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर साथ लाने की सलाह दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों का eKYC नहीं होगा, उन्हें भविष्य में राशन प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी पात्र लाभुकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने नजदीकी PDS दुकान पर पहुंचकर eKYC अवश्य करा लें।

Post a Comment

0 Comments