बैंक का परिचालन लाभ वित्तीय वर्ष’27 की प्रथम तिमाही में 25.99% की वृद्धि के साथ ₹5,051 करोड़ हो गया।
बैंक का वैश्विक मिश्रित कारोबार वर्ष-दर-वर्ष 16.57% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹17,55,699 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹15,06,142 करोड़ था। वैश्विक जमाराशि वर्ष-दर-वर्ष 14.90% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹9,57,924 करोड़ हो गई, जो जून’25 में ₹8,33,698 करोड़ थी। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 18.64% की वृद्धि के साथ ₹7,97,775 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹6,72,444 करोड़ था। विदेशी जमाराशि वर्ष-दर-वर्ष 7.73% वृद्धि के साथ जून’26 में ₹1,32,961 करोड़ रही तथा विदेशी अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 15.67% की वृद्धि के साथ ₹1,23,942 करोड़ रहा।
घरेलू जमाराशि वर्ष-दर-वर्ष 16.15% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹8,24,963 करोड़ हो गई, जो जून’25 में ₹7,10,277 करोड़ थी। घरेलू कासा जून’25 के ₹2,81,846 करोड़ से बढ़कर जून’26 में ₹3,02,085 करोड़ पर पहुँच गया तथा कासा अनुपात 36.68% रहा। घरेलू अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 19.20% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹6,73,833 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹5,65,297 करोड़ था।
रैम अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 19.75% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹3,92,833 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹ 3,28,048 करोड़ था। यह जून’26 में घरेलू सकल अग्रिम राशि का 58.30% है। खुदरा ऋण वर्ष-दर-वर्ष 20.60% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹1,66,170 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹1,37,782 करोड़ था। एमएसएमई अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 19.34% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹1,10,881 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹92,908 करोड़ था। कृषि ऋण वर्ष-दर-वर्ष 18.92% की वृद्धि के साथ जून’26 में बढ़कर ₹1,15,782 करोड़ हो गया, जो जून’25 में ₹97,358 करोड़ था।
बैंक के सकल एन.पी.ए. अनुपात में 111 बी.पी.एस. का सुधार हुआ जो जून'25 के 2.92% से जून' 26 में 1.81% हो गया। निवल एन.पी.ए. अनुपात में 24 बी.पी.एस. का सुधार हुआ, जो जून '25 के 0.75% से जून' 26 में 0.51% हो गया।
बैंक का तिमाही स्लिपेज अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 9 बी.पी.एस. के साथ सुधरकर 0.24% हो गया।
वित्तीय वर्ष’26 की पहली तिमाही के लिए बैंक की ऋण लागत 0.17 से सुधरकर वित्तीय वर्ष’27 की पहली तिमाही के लिए 0.15 हो गई।
दिनांक 30 जून 2026 की स्थिति के अनुसार पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सी.आर.ए.आर.) 18.69% रहा।
बैंक के कुल डिजिटल लेनदेनों की संख्या वर्ष-दर-वर्ष 22% के सुधार के साथ जून'25 की 1.7 बिलियन से सुधरकर जून'26 में 2.08 बिलियन हो गई।

0 Comments