-->

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीबीएच हाई स्कूल ने कई वर्गों में लहराया जीत का परचम


 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच के आयोजन के दूसरे दिन अंडर 17 कैटेगरी में बालकों की फुटबॉल मैच आयोजित की गई कुल पांच टीमों ने भाग लिया और उनके बीच कड़े संघर्ष के बाद फाइनल मैच डीबीएच हाई स्कूल एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरियो के टीम के बीच संपन्न हुआ। 

संघर्षपूर्ण मैच 3/ 1 से संपन्न हुआ और डीबीएच के टीम विजय घोषित की गई। 

दो दिनों के कार्यक्रम के दूसरी दिवस में प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार महतो की गरिमामई उपस्थित हुई। उनके साथ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिंकी कौर , गोमो दक्षिण पंचायत के मुखिया रवि सिंह ,सभी खेल प्रशिक्षक के साथ सतीश लाल, विवेक कुमार ,कनक कांति एवं दिलीप महतो पूरे कार्यक्रम उपस्थित रहे। 

फुटबॉल मैच का सारांश कुछ इस प्रकार रहा

 लिटिल चैंप में डीबीएच के बालक विजय घोषित हुए जबकि 15 वर्ष की कैटेगरी में डीबीएच के बालक विजय घोषित हुए उपविजेता के रूप में हरिहरपुर उच्च विद्यालय के बच्चे रहे वही 17 वर्ष के बालक में डीबी एच की टीम विजेता रहे और उत्क्रमित उच्च विद्यालय खारियो की टीम उपविजेता रहे और बालिका कैटेगरी में डीबीएच के बच्चे विजय घोषित हुए। टी ए पी+ 2 उपविजेता

प्रखंड प्रमुख अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासन और संयम के साथ खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। 

वही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिंकी करने विजेता को बधाई के साथ सभी उपविजेता टीम को अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला बढ़ाया।

Post a Comment

0 Comments