-->

गोल्ड मेडल मिलने के बाद नेशनल के लिए तैयार गोमो के राजशेखर, धनबाद का नाम किया रौशन।


रांची : रांची के खेलगांव में संपन्न हुई तीसरी रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गोमो, धनबाद के उभरते हुए निशानेबाज राजशेखर मंडल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपनी कमर कस ली है। रांची जिला राइफल एसोसिएशन के बैनर तले 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राजशेखर ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण रहे राजशेखर ने 25 मीटर सेंटर फायर शूटिंग इवेंट में अचूक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया। इस शानदार सफलता के बाद राजशेखर ने कहा कि उनका उद्देश्य अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत करना और देश के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों के बीच जिला व राज्य का नाम ऊंचा करना है।

Post a Comment

0 Comments