तोपचांची। तोपचांची प्रखंड के खरियो निवासी एवं चंद्रपुरा प्रखंड कल्याण समिति के दीपक मंडल की पुत्री पायल मंडल ने NEET (UG) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पायल मंडल ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 666 तथा 99.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पायल की इस उपलब्धि को पूरे झारखंड के सुंडी समाज के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने पायल मंडल और उनके माता-पिता को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि पायल आगे चलकर चिकित्सा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान देंगी। यह जानकारी गोमो के समाज सेवी बीसी मंडल के द्वारा दी गई है।


0 Comments