-->

गोमो में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का हुआ स्वागत


गोमो: गोमो के दुर्गा पाड़ा स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोमो मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (गुड्डू) का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील मंडल, पप्पू बर्नवाल, बबलू सिन्हा, श्यामल, सचिन, बाला, संजय सिन्हा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments