बिहार के शिक्षा विभाग ने फर्जीवाड़ा करके सरकारी सिस्टम में घुसे बैठे शिक्षकों पर अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है. विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 3,035 सरकारी शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की तैयारी पूरी कर ली है. सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले इन फर्जी शिक्षकों पर सरकार का गुस्सा यहीं नहीं थमा, अब इन सभी से अब तक उठाए गए वेतन और मानदेय की ब्याज समेत वसूली भी की जाएगी.

0 Comments