
कतरास न्यूज़:-हालिया बारिश में कतरास के कई इलाकों में हुए जलजमाव की पड़ताल के बाद नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.नगर आयुक्त के निर्देश पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में स्टेशन रोड से थाना चौक तक चले अभियान में बुलडोजर की मदद से नालियों पर बने अवैध स्लैब, सीढ़ियां और अन्य निर्माण हटाए गए. कार्रवाई के दौरान जांच में सामने आया कि कई दुकानदारों ने न केवल नालियों के ऊपर स्थायी कब्जा कर रखा था.बल्कि अंदर टाइल्स और दीवार बनाकर चार फीट चौड़ी नालियों को कई स्थानों पर दो फीट तक सीमित कर दिया था.कुछ जगह नालियां लगभग बंद कर दी गई थीं. जिससे बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा था और जलजमाव की समस्या लगातार बढ़ रही थी.बता दे कि हाल की बारिश के बाद वार्ड संख्या-3 समेत कई क्षेत्रों में जलभराव को लेकर लोगों में नाराजगी थी.इस मुद्दे पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी धरना दिया था. इसके बाद नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त निरीक्षण में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई. इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व सूचना और मुनादी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई की गई है.कहा कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.अभियान में सुपरवाइजर लाल कमल महतो, विक्की कुमार, बैजनाथ, अविनाश कुमार, शिबू हरि सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शामिल रहे.
0 Comments