-->

हैदराबाद में मजदूरी करने गए फुलारीटांड के युवक की लिफ्ट शाफ्ट में गिरकर मौत


 कतरास न्यूज़:-रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए फुलारीटांड के एक युवक की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. घटना मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ स्थित बेनीडीह क्वार्टर निवासी स्व सुरेश भुइयां के 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार भुइयां के साथ हुई. हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया जाता है कि मृतक राजकुमार कुछ दिन पूर्व रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया था. वहां वह एक बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था. मंगलवार को काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह इमारत के लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरा. गहरी ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना हैदराबाद से परिजनों को मिलते ही बेनीडीह क्वार्टर में मातम पसर गया.

Post a Comment

0 Comments