बोले– "विकास नहीं, सिर्फ राजनीति के लिए लगाए जा रहे हैं पेड़-पौधे
गोमो: गोमो उत्तर पंचायत के मुखिया संजय सिंह ने पंचायत क्षेत्र में दूसरे पंचायत के लोगों द्वारा किए जा रहे पौधारोपण को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने पंचायत की अनदेखी कर गोमो उत्तर में केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से पौधारोपण कर रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि पहले संबंधित लोगों को अपने पंचायत में विकास कार्य और पौधारोपण करना चाहिए, उसके बाद दूसरे पंचायत में आना चाहिए। उन्होंने इसे चुनावी राजनीति और लोगों को लुभाने की कोशिश बताया।
मुखिया ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में गोमो उत्तर पंचायत में वृद्धा पेंशन सहित कई विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक कोई भी व्यक्ति उन पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप साबित कर देता है तो वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि जो लोग अपने ही पंचायत का विकास नहीं कर पाए, वे दूसरे पंचायत के विकास की बात नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि नया बाजार का रोड़ 200 फीट वर्षों से जर्जर स्तिथि में है लेकिन आजतक यहां के सांसद और विधायक का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। जिससे वाहनों का दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। लोगों को राजनीति करने के बजाय गरीबों की मदद और अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

0 Comments