-->

स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप (एस.आई.जी.) द्वारा कोडरमा एवं पारसनाथ स्टेशनों का निरीक्षण।


बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद मुकेश कुमार के नेतृत्व में मंडल स्तरीय स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा कोडरमा एवं पारसनाथ स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों में सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, आधारभूत संरचनाओं तथा परिचालन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन, संरक्षा मानकों के अनुपालन, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्टेशन संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में धनबाद-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का फुटप्लेट निरीक्षण भी किया गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। यह जानकारी मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है

Post a Comment

0 Comments