-->

धनबाद न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए दीप नारायण सिंह, बोले— सत्य की हमेशा होती है जीत

 


कतरास, 27 जुलाई 2026: कतरास थाना कांड संख्या 370/2025 में यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक एवं हाजीपुर रेल जोनल सांसद प्रतिनिधि दीप नारायण सिंह को धनबाद न्यायालय से जमानत मिल गई है। न्यायालय द्वारा जमानत अर्जी मंजूर किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया।

रिहाई के बाद दीप नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और सत्य की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना भी प्रयास कर ले, सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यायिक हिरासत में जाने से पहले जो संकल्प लिया था, उस पर वह आगे भी कायम रहेंगे तथा गरीबों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों और किसानों के अधिकारों के लिए पूर्व की तरह संघर्ष जारी रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments