अभियान के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क किनारे वाहन खड़े मिलने पर केवल चालान ही नहीं, बल्कि वाहन जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
डीटीओ रोड सेफ्टी के अधिकारी ने बताया कि जीटी रोड पर अनधिकृत पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी को देखते हुए संयुक्त टीम ने अभियान चलाया और पहले दिन लगभग 30 से 35 वाहनों का चालान काटा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।
वहीं, अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने दलूडीह के पास सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले भारी वाहनों की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि इन वाहनों के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बन जाती है। इस पर प्रशासन ने जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

0 Comments