तोपचांची। मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 24 अगस्त को प्रखंड कार्यालय तोपचांची में दावा-आपत्ति जनसुनवाई की शुरुआत हुई। इसके लिए प्रखंड कार्यालय में पूरी तैयारी की गई थी। जनसुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं के संबंधित BLO और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
जनसुनवाई में पात्र मतदाताओं से चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज लिए गए। उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें टेबलवार आगे भेजा गया। इसके बाद AERO के स्तर पर सभी साक्ष्यों की जांच कर आवश्यक निर्णय लिया जा रहा है। साथ ही BLO ऐप पर संबंधित जानकारी अपडेट की जा रही है।
इस दौरान पेशकार के रूप में प्रतिनियुक्त कनक कांति मेहता ने बताया कि पूरी प्रक्रिया टीमवर्क के साथ संचालित की जा रही है और पात्र मतदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे दस्तावेजों की नियमानुसार जांच की जा रही है।

0 Comments