-->

लालूडीह से गोमो जाने वाले मार्ग की सफाई में जुटे समाजसेवी अहमद रज़ा।


गोमो: लालूडीह गांव से गोमो बाजार, स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। झाड़ियों के कारण रास्ते में सांप-बिच्छू का डर भी बना रहता था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए लालूडीह निवासी समाजसेवी अहमद रज़ा अपनी निजी व्यवस्था से कई दिनों से सफाई अभियान चला रहे हैं।

अहमद रज़ा ने बताया कि लालूडीह मुख्य मार्ग, आजाद हिंद हाई स्कूल के सामने, जीतपुर, चमड़ा गोदाम और मंसूरी मोहल्ला समेत कई जगहों पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर काफी घनी झाड़ियां हो गई थीं, जिसे हटाकर रास्ते को साफ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता की सेवा के उद्देश्य से यह कार्य कर रहे हैं और आगे भी लोगों के बीच रहकर समाजसेवा करते रहेंगे।

वहीं, स्थानीय निवासी मोहम्मद युनूस अंसारी ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सड़क किनारे झाड़ियां रहने से लोगों को सांप-बिच्छू का डर बना रहता था। ऐसे में सफाई होने से आम जनता को काफी सुविधा और राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अहमद रज़ा पहले भी जीतपुर और चमड़ा गोदाम क्षेत्र में सफाई का कार्य कर चुके हैं और लगातार अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने समाजसेवी अहमद रज़ा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई से न सिर्फ रास्ता साफ और सुगम होगा, बल्कि लोगों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।




Post a Comment

0 Comments