-->

SIR अभियान को लेकर बूथ 189 और 190 पर दो दिवसीय कैंप, मतदाताओं को दी गई जानकारी


तोपचांची : SIR अभियान के तहत बूथ संख्या 189 और 190 पर 22 और 23 अगस्त को दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया है। कैंप में लोको बाजार उर्दू प्राथमिक विद्यालय गोमो में BLO वंदना देवी, मेनका देवी द्वारा मतदाताओं को अनमैपिंग और मिसमैचिंग से संबंधित जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कई मतदाता इस भ्रम में हैं कि उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है।

कैंप के दौरान 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ-साथ एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। वहीं, जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में किसी तरह की त्रुटि है या जिनका नाम छूट गया है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की जानकारी दी जा रही है।

BLO ने मतदाताओं से अपील की कि SIR को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। लोग अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और कैंप के दौरान BLO को उपलब्ध कराएं। जिन लोगों का नाम या मामला अभी छूटा हुआ है, उन्हें आगामी कैंप की जानकारी भी BLO द्वारा दी जाएगी।




Post a Comment

0 Comments