जमीन धंसने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत
कतरास। कतरास क्षेत्र के लकड़का छह नंबर चानक के समीप सोमवार को अचानक जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन गया। इस दौरान एक मवेशी गोफ में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये। मवेशी के गोफ में समाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
ग्रामीणों के अनुसार, चानक के समीप बने गोफ की गहराई काफी अधिक है। जमीन धंसने की घटना से आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में भी जमीन धंसने की घटनाएं होती रही हैं। इससे लोगों के साथ-साथ मवेशियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा के आवश्यक उपाय करने की मांग की है।

0 Comments