गोमो। 30 अगस्त 2026 को ने.सु.च.बो. गोमोह स्थित सिक लाइन में ट्रेन संख्या 13319 दुमका–रांची एक्सप्रेस से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की तथा आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु, त्वरित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित करने की तैयारियों का जायजा लिया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों की तत्परता को परखना था। रेलवे द्वारा समय-समय पर आयोजित इस प्रकार के मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आपात परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता को और मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।
यह जानकारी मनीष सौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

0 Comments