-->

तोपचांची में पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं और बूथ पुनर्व्यवस्था पर चर्चा


तोपचांची: प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों की विकास योजनाओं, 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग और पंचायतों की आय बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में पंचायत समिति सदस्यों से अपने-अपने पंचायतों की विकास योजनाओं की सूची ली गई, जिसे GPDP और BPDP में शामिल किया जाएगा। इस दौरान Own Source Revenue यानी पंचायत की स्वयं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तथा उप प्रमुख हेमलाल महतो ने बताया कि ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पंचायतों के लिए आय का स्रोत तैयार हो सके। इसके तहत जीटी रोड किनारे होटल और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए व्यवस्थित मार्केट विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

वहीं, पंचायत चुनाव 2027 को लेकर बूथों के पुनर्व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। जर्जर भवनों वाले बूथों को चिन्हित कर नई सूची तैयार करने की बात कही गई।

Post a Comment

0 Comments