छाताबाद भू:धसाँन का दौरा कर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने प्रभावित परिवारों से मिलकर कहा की पीड़ित परिवार की सुरक्षा और राहत हर हाल में मिलनी चाहिये मौके पर श्रीमान विजय झा ने कहा की छाताबाद में घटित घटना भयभीत और हृदय विदारक घटना है,मैं बार - बार आगाह कर रहा था की बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन के कारण बरसात में हृदय विदारक घटना घटेगी,और अंततः दर्जनो घर हुए क्षतिग्रस्त और महिलायें व बच्ची समेत कई हुए घायल,मैं इस मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूँ । साथ ही पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने कहा की जिन परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हुए है, उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाय और ज़रूरत के अनुसार राहत एवं आवास की व्यवस्था की जाय, जिसकी ज़िम्मेवारी बीसीसीएल प्रबंधन का हैं । श्रीमान विजय झा के साथ दौरा में झामूमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा,परवेज़ एकबाल,राम बचन पासवान सहित दर्जनो लोग शामिल थे ।

0 Comments