-->

मधुबन थाना में थाना प्रभारी शुभम कुमार ने किया ध्वजारोहण


कतरास। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मधुबन थाना में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया। राष्ट्रध्वज फहराने के बाद वहाँ मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

  इस गौरवशाली अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और सभी क्षेत्रवासियों को आजादी के महापर्व की हार्दिक बधाई दी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित हुए। 

 ध्वजारोहण और संबोधन के बाद कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों के बीच मिठाइयाँ बांटी गईं, जिससे पूरे परिसर में उत्सव और उत्साह का माहौल बन गया।

Post a Comment

0 Comments