-->

निर्भीक और अनुशासित पत्रकारिता को दें प्राथमिकता : राहुल कुमार


ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा का संकल्प

बाघमारा ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में धनबाद जिले के महेशपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों को अपने विचार एवं समस्याएं रखने का अवसर दिया गया। पत्रकारों ने संगठन और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी पत्रकारों से अनुशासित, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसलिए पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए एसोसिएशन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन 24×7 अपने सभी पत्रकार साथियों के साथ खड़ा है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नए सदस्यों को मिला एसोसिएशन का आई-कार्ड

बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी आनंद बाउरी एवं राम जी प्रसाद नोनिया सहित नए सदस्य रौशन जमील और सुल्तान खान को जिला अध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा एसोसिएशन का आई-कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को उनके पद की मर्यादा बनाए रखने तथा संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने नए पत्रकार साथियों को एसोसिएशन से जोड़ने और सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। राहुल कुमार ने बताया कि कुछ पत्रकार साथी जिला से बाहर होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। मौके पर महासचिव सुजीत कुमार सिन्हा, विश्व नारायण पासी, शेख नाजिम समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments