-->

42 टुंडी विधानसभा में SIR का दावा-आपत्ति कार्य जारी, दो केंद्रों पर हो रही सुनवाई


गोमो/तोपचांची। 42 टुंडी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का दावा-आपत्ति कार्य जारी है। मतदाताओं की सुविधा के लिए यह कार्य दो स्थानों पर किया जा रहा है।

पहला केंद्र रेलवे क्लब गोमो में बनाया गया है, जबकि दूसरा केंद्र प्रखंड कार्यालय सभागार में संचालित हो रहा है।

प्रखंड कार्यालय सभागार में बूथ संख्या 264, 265, 266, 267 और 268 के उन मतदाताओं की दावा-आपत्ति की सुनवाई की जा रही है, जिन्हें SIR के तहत नोटिस जारी किया गया था।

वहीं, रेलवे क्लब गोमो में गोमो और आसपास के क्षेत्र के आठ बूथों से संबंधित नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है।

SIR कार्य के लिए दोनों केंद्रों पर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। AERO नूपुर कुमारी ऑन-ड्यूटी मौजूद हैं। साथ ही संबंधित स्टाफ, BLO और आवश्यक सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है।

SIR प्रतिनिधि कनक कांति मेहता ने बताया कि दोनों केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के दावे और आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments