JDS News: झारखंड सरकार के शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक और दुखद निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। आज सुबह उनके निधन की खबर आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में सन्नाटा पसर गया।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गिरिडीह स्थित उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा माले के वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत नेता को नमन किया।श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता गुलशन खातून, भाकपा माले के नेता सह प्रदेश प्रभारी (गरीब उत्थान) गणेश दास और युवा राजद के महानगर अध्यक्ष अजमल रंगसाज मुख्य रूप से शामिल थे।इन सभी नेताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा राज्य के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए काम किया। भाकपा माले नेता गणेश दास और युवा राजद महानगर अध्यक्ष अजमल रंगसाज ने भी शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 Comments