-->

अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक रामाकुंडा कार्यालय में संपन्न हुई।


तोपचांची। 6 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक रामाकुंडा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा ऑनलाइन जमीन पंजीकरण में हुई गड़बड़ी के खिलाफ आगामी 15 सितंबर को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

बैठक के अध्यक्षता करते हुए किसान सभा के जिला संयोजक परसुराम महतो ने कहा कि राज्यव्यापी अभियान के तहत तोपचांची प्रखंड पर विभिन्न मांगो के समर्थन में धरना दिया जाएगा।

विभिन्न मांगो में विस्थापन आयोग का गठन करने,जबरन विस्थापन पर रोक लगाने, कोयला खनन के नाम पर एमडीओ के माध्यम से ग्रामीण रैयतों को बेदखल करने के खिलाफ, खनन क्षेत्र में बढते प्रदूषण,मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड रद्द करने, डिजिटल किए गए जमीन रिकार्ड में भारी हेराफेरी को दुरुस्त करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाने, लैंड बैंक रद्द करने, वन अधिकार कानून के तहत

आदिवासियों और अन्य गरीबों के लंबित आवेदन पर कार्रवाई कर उन्हें वन अधिकार पट्टा देने और कई पीढ़ियों से जमीन पर बसे लोगों को मकान का अधिकार देने,मनरेगा की जगह वीबीजीग्रामजी लागू किए जाने के खिलाफ एवं बढती बेरोजगारी के विरुद्ध तथा मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए किसान सभा ने पूरे झारखंड मे जन अभियान चलाने का फैसला लिया है। तोपचांची प्रखंड कार्यालय में धरना देकर प्रखंड और अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

 बैठक में किसान सभा के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार महतो, सीटू नेता विकास कुमार ठाकुर, परेश बाउरी, काली चरण महतो, समीरन विद, जयराम महतो, हुब लाल सिंह, धारपति डोम, तारकेश्वर गोस्वामी, फूलों देवी, लता देवी, चेरकी देवी, फूलमती देवी, बसंत गोस्वामी, धनंजय रजक, श्याम सुंदर कुम्हार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments