-->

मदईडीह में दो दिवसीय खेलो झारखंड कार्यक्रम का हुआ समापन।


तोपचांची : नजरू संवाददाता 

दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड कार्यक्रम मदईडीह स्थित टेकलाल महतो स्टेडियम और आजाद हिंद उच्च विद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ। 

खेल के प्रथम दिवस 15 सितंबर 26 को विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर 1500 मी बालकों के रेस से खेलो झारखंड कार्यक्रम 2026-27 का आगाज किया।

 प्रथम दिन 100 मीटर की रेस

 200 मीटर की रेस 400 मीटर की रेस 800 मीटर की रेस 1500 मीटर की रेस एवं 3000 मीटर की रेस बालक एवं बालिकाओं अंडर 17 कैटेगरी में संपन्न हुई। दूसरी ओर गोला फेक, डिस्कस थ्रो, भाला फेंको जैसे प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई।

पारितोषिक वितरण के क्रम में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी शश्वेता गुंजन, डॉक्टर रंजीत कुमार, जिला परिषद सदस्य सुभाष रवानी, डॉ निशांत कुमार डॉक्टर जाकिर सर आदि उपस्थित रहे।

16 सितंबर दूसरे दिन का कार्यक्रम गोमो स्थित आजाद हिंद विद्यालय मैदान में संपन्न हुआ। जहां कबड्डी के प्रतियोगिता खो- खो की प्रतियोगिता एवं बास्केटबॉल की प्रतियोगिता संपन्न हुई। 

समापन कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक अमित कुमार, श्रीमान सिंह, सुनील कुमार, विनोद महतो, श्याम रजक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि मंच संचालन ममता कुमारी और चंद्रशेखर सिंह स्टेज ऑफिशल रंजिता झा ,बेबी कुमारी, मीना देवी, मधु कुमारी, राजेंद्र महतो, सौरभ चंद्र पाल, दौलत महतो, बीआरपी अशोक महतो, कल्पना कुमारी , सीआरपी हेमलाल ठाकुर उपस्थित रहे व्यवस्था संचालन ओम प्रकाश मिश्रा लेखपाल ने संभाली। 

सभी प्रथम स्थान के रूप में चयनित विभिन्न उच्च विद्यालय के प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जिले में अपने प्रखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments