-->

बंद मुहाना खोलते ही पहुंची सीआइएसएफ, गणेशपुर में करायी भराई


बरोरा. बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी के फोर-ए पेच व गणेशपुर बस्ती के पीछे बंद मुहाना खोलकर कोयला चोरी किये जाने की सूचना पर बुधवार को सीआइएसएफ की टीम ने कार्रवाई की. सीआईएसएफ की लगातार कारवाई के बाद भी कोयला सिंडीकेट गिरोह द्वारा बंद मुहाने को खोलकर अवैध खनन कर कोयला चोरी करना सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस को चुनौती दिये हुए हैं. बताया जाता है कि कोयला सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने कथित रूप से बंद मुहाना खोलकर अवैध उत्खनन शुरू किया था. इसकी भनक लगते ही सीआइएसएफ जवान मौके पर पहुंचे.

गणेशपुर बस्ती के पीछे खोले गये मुहाने की टीम ने भराई कराकर उसे दोबारा बंद करा दिया. वहीं, फोर-ए पेच के खुले मुहाने का निरीक्षण किया गया. झमाझम बारिश के कारण वहां मुहाने की भराई नहीं हो सकी. सीआइएसएफ की त्वरित कार्रवाई से अवैध कोयला उत्खनन में जुटे लोगों को झटका लगा.

Post a Comment

0 Comments