थाना पहुंचने पर हुई नोकझोंक
घटना की शिकायत करने पार्षद अपने समर्थकों के साथ कतरास थाना पहुंचीं। वहां थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद समर्थकों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस नेता अशोक लाल भी ग्रामीणों और पार्षद के साथ थाना चौक पर धरने में शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के कारण थाना चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और रामकनाली ओपी प्रभारी अलिशा कुमारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
कतरास में अवैध खनन और भू-धंसान को लेकर पहले से आंदोलन
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कतरास क्षेत्र में अवैध खनन और भू-धंसान को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। 24 सितंबर को कतरास में भू-धंसान के विरोध में बंद का आह्वान भी किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। हाल के दिनों में क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है। इससे पहले कतरास क्षेत्र में एक बड़े गोफ में भैंस गिरने की घटना भी सामने आई थी।

0 Comments