धनबाद : बैंक ऑफ़ इंडिया, धनबाद अंचल में हिंदी माह-2026 के अंतर्गत हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रुचि एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को राजभाषा प्रश्नोत्तरी एवं दृश्य-श्रव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आंचलिक कार्यालय के साथ-साथ धनबाद अंचल की शाखाओं में कार्यरत स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राजभाषा संबंधी विषयों तथा बैंकिंग से जुड़ें विषयों पर अपने ज्ञान एवं समझ का प्रदर्शन किया। वहीं, अंचल कार्यालय में आयोजित दृश्य-श्रव्य प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक के कर्मचारियों में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए राजभाषा के प्रयोग को दैनिक कार्यालयीन कार्यों में और अधिक बढ़ावा देना है।
बैंक ऑफ़ इंडिया, धनबाद अंचल द्वारा हिंदी माह के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं को कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

0 Comments