-->

नोटिस के बाद प्रचार वाहन से मुनादी, कागजात जमा करने की अपील


कतरास न्यूज़:-न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के डेंजर जोन में रहने वाले परिवारों के बीच बुधवार को बीसीसीएल प्रबंधन की मुनादी चर्चा का विषय बनी रही। घरों पर नोटिस चिपकाने के एक दिन बाद प्रबंधन ने प्रचार वाहन भेजकर लोगों को भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों से हटने की जानकारी दी। कोलियरी चेकपोस्ट से गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, प्रभारी पीओ अमित कुमार और सिक्योरिटी इंचार्ज शशि रंजन ने वाहन को रवाना किया।छाताबाद फुटबॉल मैदान (तालाब), न्यू आकाशकिनारी बस्ती, बिसपट्टियां, खास गोविंदपुर, भंडारीडीह मौजा सहित अन्य इलाकों में माइक से लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट बांटे गये। इसमें डेंजर जोन को भू-धंसान प्रवण बताते हुए लोगों से स्थल खाली करने की अपील की गयी है।इधर, वर्षों से बसे परिवार पुनर्वास और उचित मुआवजे को लेकर चिंतित हैं.मौके पर मंतोष तिवारी,सुदय सिंह व अन्य मौजूद थे.जीएम सत्यकाम आनंद ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रैयत और गैर-रैयत आवश्यक कागजात संबंधित अधिकारियों के पास जमा करें. कंपनी नियमानुसार मुआवजा देगी.

Post a Comment

0 Comments