हाजीपुर : 4 सितंबर 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से लोक भवन, पटना में आज पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की । माननीय राज्यपाल से मुलाकात में महाप्रबंधक ने बिहार राज्य में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से माननीय राज्यपाल को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रिया-कलाप, यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर माननीय राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया
यह जानकारी सरस्वती चन्द्र मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

0 Comments