जनरल टिकट की उपलब्धता को रेलवे अब और आसान बनाएगा। आपके पड़ोस और गली-मुहल्ले में भी जनरल टिकट मिलेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए जेटीबीएस जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा और वाईटीएसके-यात्री टिकट सुविधा केंद्र के संचालकों को एम-यूटीएस यानी मोबाइल से अनारक्षित टिकट जारी करने की अनुमति दे दी गई है।रेलवे बोर्ड के निदेशक ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। अब मोबाइल यूटीएस एप से जनरल टिकट भी उपलब्ध होगा।

0 Comments