चीनी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए सितंबर में राहत की खबर है। देश के प्रमुख शहरों में चीनी के दाम लगातार नीचे आए हैं।
खुदरा बाजार में ₹7 तक की राहत
खुदरा कीमतों का आंकड़ा देखें तो 1 सितंबर को दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में चीनी 61 रुपये किलो थी। 11 सितंबर को यह घटकर 53 रुपये किलो रह गई। यानी ग्राहक को सीधे ₹8 प्रति किलो की राहत मिली। रांची में 61 से 55 रुपये प्रति किलो भाव रह गया। चेन्नई में खुदरा कीमत 63 से घटकर 58 रुपये किलो पर आ गई।

0 Comments