-->

चार लेबर कोर्ट के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में ऐतिहासिक रैली होगी - माकपा


गोमो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तोपचांची प्रखंड कमेटी की रामाकुंड़ा में बैठक दिनांक 16 मार्च 2026 को सोमवार को किया गया इस बैठक में झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य शिवक पासवान ने कहा की 24 मार्च को पार्टी द्वारा दिल्ली में ऐतिहासिक रैली करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक के अधिक समय से केंद्र सरकार की विनाशकारी नीतियों ने हमारी खेती रोजगार और अधिकारों पर गहरा हमला किया है। किसान, मजदूर और आम जनता आज अपनी जीवन और आजीविका के लिए संघर्ष करते हुए सभी के लिए भोजन स्वास्थ्य शिक्षा आवास सामाजिक सुरक्षा, समान काम के लिए समान वेतन, सामाजिक सम्मानजनक, रोजगार न्यूनतम मजदूरी कृषि उपज के लिए MSP कृषि की पूर्ण माफी रिक्त पदों पर अस्थाई भारती शहरी रोजगार गारंटी मनरेगा के तहत काम की गारंटी और वन एवं भूमि अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने वाली विकल्प नीतियों की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार इन पर ध्यान देने के वजह स्थानीय और विदेशी पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने में लगी है। 

केंद्र सरकार ने एक के बाद एक जन विरोधी कानून बनाकर मजदूर किसने और आम जनता के अधिकारों पर हमला बोल दिया है।

जिला सचिव मंडल सदस्य परशुराम महतो ने कहा कि चार श्रम संहिताओं के तहत 90% मजदूरों को दशकों की मेहनत से अर्जित श्रम कानून के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा वहीं VG GARMA G अधिनियम के तहत ग्रामीण मजदूरों के 100 दिन के रोजगार के अधिकार को छीना जा रहा है झारखंड में पहले से ही मात्र 23 दिन ही काम मिल पाता है अब भी ग्राम जी में 40 दिन भुगतान राजकीय राज सरकार को करना है होगा जो पहले से ही जीएसटी और रॉयल्टी बकाए के कारण संसाधनों की कमी से जूझ रही है ऐसे में स्थिति और विकेट हो जाएगी रोजगार गारंटी लगभग समाप्त हो जाएगी।

 लेबर कोड, भारत अमेरिका व्यापार समझौता, स्मार्ट मीटर योजना श्रमिक समिति अन्य मुद्दे इस रैली के कार्यक्रम में शामिल है भारत सरकार लगातार देश के मजदूर और किस वर्ग के खिलाफ नए-नए कानून ला रही है कहा कि जब कुछ सांसद देश के मजदूर और किसान और आम जनता के खिलाफ हो तो जनता को सड़क पर ही अपनी आवाज उठानी पड़ती है 24 मार्च को जनता की इसी आवाज को उठाने के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने दिल्ली रैली का हवन किया है प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जत्था नुक्कड़ सभा होगी और भारत सरकार की जन विरोधी नीतियों को हमारी पार्टी जनता के बीच में जाएगी। 

बैठक में बैजनाथ महतो, कालीचरण महतो, धरपति डोम, बसंत गोस्वामी, झगरू महतो, गुरुचरण महतो, कुंती देवी, चरकी देवी, खुलो देवी आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments