-->

हरिहरपुर के चौरापट्टी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप


 हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चौरापट्टी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वारदात के बाद पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गया। मृतका की पहचान जैनब खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में लालूडीह गांव निवासी तोहिद अंसारी की पुत्री की चौरापट्टी गांव के अलताफ अंसारी के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा जैनब खातून के साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले को लेकर कई बार गांव में पंचायती भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। परिजनों के अनुसार घटना से पहले भी जैनब के साथ मारपीट की गई थी। घटनास्थल पर रस्सी और टूटी हुई चूड़ियां मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात आरोपी पति अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर हरिहरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments