-->

तोपचांची प्रखंड में किसानों के बीच फसल सुरक्षा योजना के तहत कीटनाशक का वितरण।


बैगन भिंडी व टमाटर की फसल के लिए किसानों को दी गई कीटनाशक दवा 

गोमो। तोपचांची प्रखंड में मंगलवार को कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी धनबाद के द्वारा प्रखंड अंतर्गत फसल सुरक्षा योजना 25- 026 में कीट वितरण प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के द्वारा किसानों के बीच किया गया। जिसमें बैगन, भिंडी, टमाटर, लत्तेदार, फसल कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जरुआडीह, पावापुर, नरकोपी, कर्मा टांड़, मंगाठ, कल्याणपुर, के कृषकों के बीच कीट वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तथा नरेन्द्र कुमार पौधा संरक्षण प्रभारी के द्वारा कृषकों को दवा की जानकारी दी गई के अपने खेतों में दवा को कैसे उपयोग में लाना है। मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, नरेन्द्र कुमार पौधा संरक्षण के प्रभारी, पवापुर मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुरेश महतो, वानेश्वर महतो, पोखराज महतो सहित काफी संख्या में किसान कृषक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments