गोमो : छात्र - छात्राओं के बीच शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, इस क्रम में शनिवार को नया प्राथमिक विद्यालय नावागढ़ मोदक टोला में पहली से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच बाँसजोड़ा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला एवं संकुल साधन सेवी नीरज कुमार लाला के उपस्थिति में 22 छात्र -छात्राओं को पाठ्य सामग्री किट का वितरण किया गया,,! साथ ही विद्यालय के द्वारा सभी छात्रों को पहचान पत्र भी शिक्षकों के माध्यम से वितरण किया गया
मौके पर उपस्थित बांसजोड़ा पंचायत मुखिया समीर कुमार लाल ने ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय के मूलभूत समस्याओं का निदान के लिए हम प्रयत्नशील रहेंगे,,! विद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया,, उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रह जाएं छात्र
प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मोदक ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों को ये सामग्रियां दी गई है, इससे बच्चों को पढ़ने-लिखने में सुविधा होगी। छात्र- छात्राओं को नि: शुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त होने से उनके बीच में खुशी की एक अलग सी लहर देखने को मिला,
मौके पर संकुल साधन सेवी नीरज कुमार लाला, बिनोद कुमार रवानी, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मोदक, सहायक अध्यापिका अनिता देवी, मंजु देवी आदि मौजूद थे।

0 Comments